1 मई 2013 - 19:30
संयुक्त राष्ट्र की राजनीति बहुत ही शर्मनाक।

आयतुल्लाह मकारिम शीराज़ी ने संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र की राजनीति बहुत ही शर्मनाक है

संयुक्त राष्ट्र की राजनीति को बहुत शर्मनाक बताते हुए इस्लामी दुनिया के एक मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़मा मकारिम शीराज़ी ने संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि एक बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाता है कि इस्राईल का समर्थन किया जाना चाहिए या नहीं? इसके बाद इस्राईल के समर्थन को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया जाता है जोकि बहुत ही शर्म की बात है।आयतुल्लाह मकारिम शीराज़ी ने संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र की राजनीति बहुत ही शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद को पूरी दुनिया का मालिक समझता है और इस्राईली धमकियों के प्रति मानवाधिकार के ठेकेदारों के व्यवहार ने आज दुनिया को हिटलर और सद्दाम की दुनिया में तब्दील कर दिया है।उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि उनके यह षड्यंत्र ज़्यादा दिन नहीं चलेंगे लेकिन यह बात जवाब तलब है कि यह षड़यंत्र किस कानून, किस विचारधारा और किस धार्मिक नियम के तहत अंजाम दिये जा रहे हैं।......166